फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहर के शंकर गंज में दो दिन से बिजली की आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति इन दिनों लड़खड़ाई हुई है। शहर के शंकर गंज मोहल्ले में बिजली का टॉसफार्मर खराब होने से दो दिनों तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इससे यहां के निवासी परेशान रहे। वही शहर में कुबेरगंज मोहल्ला सहित अन्य मोहल्ले में बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच चार बिजली की आपूर्ति बंद हुई। रात को भी यही हाल रहा। तीन दिन से बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

शहर के शंकरगंज मोहल्ले में सोमवार की दोपहर 10 बजे लगभग बिजली का ट्रासफार्मर जल गया था।इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे बिजली की आपूर्ति चालू हुई। शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ले के राहुल दुबे, रमेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच चार बार बिजली की आपूर्ति बंद रही। रात के समय भी तीन बार बिजली की आपूर्ति बंद रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान
मऊ क्षेत्र में दस अधिक गांवों में गांवों की बिजली की आपूर्ति आठ घंटे से अधिक बुधवार को बंद रही।मवई कला गांव के राजू ने बताया कि बिजली की आपूर्ति आए दिन बंद रहती है। बुधवार को तो हालत अधिक खराब रहे। यही हाल भरतकूप क्षेत्र के गांवों रौली कल्याण, रसिन, मानपुर, सिलखोरी आदि गांव में बिजली की आपूर्ति सात घंटे से अधिक समय तक बंद रही । रसिन गांव के राकेश द्विवेदी ने बताया कि इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वही बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शंकर गंज में बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसके स्थान पर दो बिजली के ट्रांसफार्मर नये लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें