फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली अधिकारी ने कार से बाइक सवार किसान को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सदर कोतवाली के ब्यूर गांव के पास बिजली विभाग के अधिकारी ने एक्सयूवी कार से बाइक सवार किसान को रौंद दिया। कार में फंसी बाइक को लगभग सौ मीटर तक घसीट ले गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कार को चालक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। कार चला रहा अधिकारी बांदा में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी ललित किशोर मिश्रा (62) बुधवार की सुबह बाइक से कर्वी स्थित बेटे सौरभ की नेत्र जांच व चश्मे की दुकान पर जा रहे थे। ब्यूर गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने ट्रक को ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन चालक रुका नहीं। लगभग 100 मीटर तक बाइक में फंसे ललित किशोर घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो कार का पीछाकर पकड़ा।
जानकारी होते ही मानिकपुर ब्लाॅक प्रमुख अरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ से चालक को बचाकर पुलिस के हवाले करा दिया। उधर, लहूलुहान सड़क पर पड़े किसान को प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट पहने थे। इससे सिर पर चोट तो नहीं आई, लेकिन कार में फंसकर घिसटने से सीने और पेट में लगी चोट से मौत हो गई। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक और कार को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार बांदा बिजली विभाग के एक अधिकारी चला रहे थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसान के दो पुत्र सौरभ व गौरव हैं।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें