फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चारपाई के नीचे रखी आग से झुलसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड से बचाव के लिए चारपाई के नीचे तसले में आग जलाकर रखना वृद्धा को महंगा पड़ गया। देर रात को तसले की आग से चारपाई में आग लग गई और सोई बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। परिजनों को काफी देर बाद घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

यह हृदय विदारक घटना मऊ तहसील के इटवा रामपुर गांव में बुधवार को भोर में हुई। संतोषिया पत्नी (78) तीन बेटों के साथ गांव में रहती थीं। पति नंदू के निधन के बाद तीनों बेटों भइयालाल, नत्थू व राजू ने आपस में बंटवारा कर लिया था। संतोषिया छोटे बेटे राजू के साथ रहती थीं। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद ठंड का अहसास होने पर उसने चारपाई के नीचे तसले में कंडों से आग जला ली और रजाई ओढ़कर सो गईं। बुधवार की भोर चारपाई के नीचे जल रही आग में लपटें उठने लगी और संतोषिया का बिस्तर उसकी चपेट में आ गया। इससे झुलसकर मौत हो गई।
कमरे से धुआं निकलते देख बेटा नत्थू पहुंचा तो देखा कि मां झुलस चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण किया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे रैपुरा थाना प्रभारी श्याम प्रताप सिंह पटेल ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें