फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 गांवों की नहीं चालू हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी/राजापुर (चित्रकूट)। आंधी - बारिश के बाद पहाड़ी, राजापुर व अन्य क्षेत्र के 90 गांवों की गुल हुई बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हुआ। अभी भी 20 गांव के लोगों को रात अंधेरे में ही काटनी पड़ेगी। विभाग में चल रही हड़ताल के बाद भी काम करने वाले कर्मचारियों ने आठ नये खंभे लगा दिए हैं। कई में काम जारी है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार की शाम को आंधी व बारिश से कई जगह के बिजली के खंभे व पेड़ गिर गए थे। इससे बिजली की तार भी टूट गए हैं। ग्रामीण पेयजल सहित कई समस्याओं से परेशान हैं। तीसरे दिन बुधवार को भी कई गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे भीषण गर्मी उपभोक्ता परेशान हैं। सिकरी सानी, कलवारा, परसौंजा आदि गांवों में बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे 90 गांवों में आपूर्ति बंद हो गई थी। जहां -जहां बिजली के खंभे गिर गए थे, वहां नए खंभे लगाने के साथ बिजली की तार लगाये जा रहे हैं। बुधवार को कई गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इसमें सिकरी सानी, कलवारा बुजुर्ग, बक्टा, कुचारम आदि गांव शामिल है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि आधे से अधिक गांवों की बिजली की आपूर्ति बुधवार की सुबह तक चालू कर दी गई है। कुछ गांव बाकी हैं, वहां पर देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
कलवारा गांव के राजू तिवारी, सुनील अवस्थी ने बताया कि तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद है। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। पहाड़ी पावर हाउस के नोडल अधिकारी शिवशंकर ने बताया कि अभी तक आठ नए खंभे लगाए गए हैं। अन्य जगह पर नये खंभे लगाने का काम जारी है। सिकरी सानी व कलवारा बुजुर्ग गांव में बिजली आपूर्ति अभी नहीं चालू हो सकी। यहां खराब हुए उपकरण सही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें