फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 08 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र बिजली कर्मचारी संघ जोन कमेटी बांदा के आह्वान पर विद्युत कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने के अधिकारियों के आश्वासन कोरे साबित हुए। अब उनके सामने आंदोलन के सिवा कोई चारा नहीं बचा है।
विज्ञापन


विद्युत कर्मियों ने पुरानी बाजार धुस मैदान में उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठक भी की। इसमें संघ के खंडीय मंत्री रामलाल पाल ने बताया कि मुख्य अभियंता बांदा से चार फरवरी को संघ के प्रतिनिधिमंडल का लिखित समझौता हुआ था। इसमें ये तय किया गया था कि संविदा कर्मियों को वर्ष 2013 के पहले के बकाया मानदेय के साथ परिचय पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों का प्रमोशन/एरियर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने का भी आश्वासन दिया था।

लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। बताया कि जिले में छह साल में कई नए विद्युत उपकेंद्र चालू हुए और काम भी बढ़ा पर संविदा कर्मियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसी वजह से बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान जिला प्रभारी शिवसागर सिंह, कर्वी शहर प्रभारी सुशील चंद्र जोशी, रानीपुर भट्ट प्रभारी हरिओम साहू, राजेश त्रिपाठी, बृजेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, कमल प्रजापति, मुन्नालाल, रामआसरे, गरीब खां, चंद्रभान पांडे, जुनैद हुसैन खां, हनीफ सौदागर, राधेश्याम प्रजापति, रामप्रताप, हरिनारायण, गौरी गुप्ता, अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें