फोटो- 6- निजीकरण के विरोध में शहर के पटेल तिराहे के पास कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्युतकर्मी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। विद्युत विभाग का निजीकरण करने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अपील पर विभाग के इंजीनियर सहित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पटेल तिराहे में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में इं.आशीष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली का निजीकरण कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर बिजली मिलेगी। इं. अनुपम कुमार ने कहा कि निजीकरण का विरोध किया जाएगा।
उत्तम लाल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि निजीकरण कर सरकार पूंजीपतियाें को लाभ देना चाहती है। इस मौके पर इंजीनियर पीके मित्तल, अनिल दुबे, केके वर्मा, हाकिम सिंह, अनिल सिंह, उषा देवी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।