फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: विद्युत कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। कस्बे में बुधवार रात को एक विद्युत कर्मी अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा जिले के आवास विकास कालोनी के सेक्टर सात का निवासी मनोज जौहरी (45) पुत्र बृम्ह प्रकाश बिजली विभाग में कार्यरत था। वह मऊ कस्बे में किराये के मकान में अकेले रहता था। उसकी तैनाती राजापुर कस्बा स्थित कार्यालय में थी।
बुधवार रात को मनोज बेहोशी की हालत में मऊ स्थित कमरे में मिला। इस पर पड़ोसियों ने उसे मऊ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई संजीव जौहरी ने बताया कि वह आठ साल से जिले में तैनात था। वह एक सप्ताह पहले ही घर से आया था, तब बिल्कुल स्वस्थ था।
विज्ञापन

परिवार में दो पुत्र व पत्नी आरती देवी हैं, जो आगरा में रहते है। थानाध्यक्ष मऊ गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि उसके सीने में दर्द था। जिसके इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने हार्ट अटैकसे मौत की बात कही है। किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें