फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज पर गांव में नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर विकास खंड के भगनपुर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में सीमा से सटे मप्र के निवासियों व नगर पंचायत चित्रकूट में रहने वालों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। भगनपुर गांव के निवासियों ने गुरुवार को एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि कुछ लोग पंचायत चुनाव के लाभ के लिए गांव के बाहर रहने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट में चढ़वाए है।
विज्ञापन

इसमें जिले की सीमा से सटे मप्र के रजौला गांव व नगर पंचायत चित्रकूट क्षेत्र में रहने वालों का नाम वोटर लिस्ट में दर्र्ज है। ऐसे बाहरी लोग पंचायत के चुनाव में वोट डालकर नियमाें का उल्लंघन करेंगे। इसकी जांच कर मतदाता सूची से उनके नाम हटा जाए। पत्र देने वालों में अवध नारायण त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें