फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद पर दोनों पक्षों को हटाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि मतगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। मतगणना के रिजर्व कार्मिकों का प्रयोग रिटर्निंग आफिसर आवश्यकतानुसार करेंगे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति को जनरेटर की व्यवस्था की जाएं। मतगणना के समय आरओ को छोड़कर किसी भी कार्मिक को मोबाइल ले जाने की अनुमति नही होगी। आरओ, एआरओ व मतगणना कार्य में लगे कार्मिक निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही मतगणना स्थल पर पहुंचकर सारी तैयारियों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। मतगणना निर्धारित समय आठ बजे से प्रारंभ होगी। कोई भी व्यक्ति बिना पास के मतगणना स्थल पर प्रवेश नही करेगा। सभी मतगणना कार्मिकों की 12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। किसी मतपत्र को खारिज करते समय पूर्णतया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन करें। मतगणना के दौरान किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के संबंध में मीडिया को सूचना देने के लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा एक अधिकारी को नामित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम गणेश प्रसाद सिंह, उप निदेशक कृषि टीपी शाही आदि मौजूद रहे।
---
मतगणना पास बनवाने के लिए जुटीं भीड़
चित्रकूट। दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर पास बनाने के लिए जिले के सदर चित्रकूट कर्वी, मानिकपुर, मऊ, रामनगर व पहाड़ी ब्लॉक परिसर में फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी ब्लॉकों में पास को लेकर प्रत्याशियों ने गुरुवार को फार्म जमा किए हैं। अधिकांश जगहों पर लाइन लगी रहीं। पहाड़ी ब्लॉक में फार्म जमा कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग लाइनों में लगे रहे। कई जगह तो सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखने को मिला। कई जगह तो लाइन में खड़े प्रत्याशी और उनके समर्थक मास्क तक नहीं लगाए थे। रहते हैं। खासकर मानिकपुर व मऊ ब्लाक परिसर में ऐसा नजारा आम है। (संवाद)
विज्ञापन

-
नहीं जमा हो पा रहे फार्म
मानिकपुर। मतगणना पास बनवाने के लिए फार्म जमा करने को सुबह से ही विकासखंड परिसर में प्रत्याशियों की भीड़ लग रही है लेकिन आरओ के संक्रमित होने की वजह से फार्म नहीं जमा हो पा रहे हैं। लोग भटकते नजर आए। गुरुवार को नए आरओ बनने के बाद काम आंशिक रूप से शुरू हो पाया है। खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आरओ के संक्रमित होने की वजह से अब उनकी जगह अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मुनेश कुमार लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)
--
दो सौ मीटर पहले लगेगा बैरियर
चित्रकूट। मतगणना के दृष्टिगत डीएम, एसपी, सीडीओ ने मतगणना स्थल चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, सीपी डिग्री कॉलेज रामनगर का निरीक्षण कर कहा कि मतगणना स्थल के दो सौ मीटर दूरी पर दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों को रोककर पार्किंग स्थल में भेजने की व्यवस्था कराएं। बैरियर के अंदर प्रवेश के बाद अधिकारियों की गाड़ी पार्किंग का स्थान बनाने के भी निर्देश दिए गये हैं। मतगणना कक्ष तक पेटी ले जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडि़ंग इस प्रकार से कराये कि अन्य कोई प्रवेश न कर सके।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें