फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई नहीं, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। क्षेत्र के कोटा कंदैला गांव के मजरे लोधौहा में पानी के सप्लाई के लिए लगाए गए नलकूप व बनाई गई टंकी से 8 महीने से सप्लाई बंद पड़ी है। इस कारण सुदूर क्षेत्र में स्थित जल स्रोतों से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव में लगे अधिकतर हैंडपंप व कुएं भी सूख गए है। इस कारण ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के राजेश कुमार, महेश सिंह, मुन्नू लाल आदि ने बताया कि नलकूप व पानी की टंकी नाममात्र की है। जल निगम मानिकपुर क्षेत्र के अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र में गर्मी के सीजन में धरती का जलस्तर नीचे चले जाने से यह समस्या हर साल होती है। इसलिए पाइप लाइन से घर-घर तक पानी पहुंचने के लिए नई योजना बनाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें