फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की बनी योजना अधर में लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन का असर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। इन चुनावों को समय से करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग नें जो कार्य योजना बनाई थी। अब वह अधर में लटक गई हैं।
विज्ञापन

मतपत्रों की छपाई, मतपेटियों व चुनाव सामग्री आदि की आपूर्ति आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के लिए अब नए सिरे से कार्ययोजना बनायी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों के मौजूदा ग्राम प्रधानों की कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसी क्रम में अगले साल 13 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष और 17 मार्च को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले वह चुनाव करवाए जाने जरूरी है। मगर मौजूदा हालत में समय से तैयारियां पूरी न होने पर पंचायत चुनाव को छह माह के लिए टाला भी जा सकता है।
आयोग के सूत्रों के अनुसार अगर 13 अप्रैल तक स्थितियां सामान्य रहेगी तो भी मई व जून के दो महीने में पंचायतों का परिसीमन पूरा किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों का पिछले 5 वर्ष में शहरी निकायों मे विलय हुआ है। उसको हटाकर अब ऐसी पंचायतों के वार्ड लिस्ट का विस्तृत पुनरीक्षण शुरू होगा। जिसमें साढे़ तीन से चार महीने के समय लगेगा। इस लिहाज ये यह प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी हो पाएगी। इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में 42 दिन का समय और चाहिए।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। अभी पूरा जिला कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने संबंधी काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें