फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विक्षिप्त युवती के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ वृद्ध ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी (20) शाम करीब साढ़े पांच बजे घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही तीरथ दुबे बेटी को जबरदस्ती सरसों के खेत में ले गया और दुराचार किया। कुछ देर बाद बेटी घर पहुंची तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पूछने पर घटना के बारे में बताया। आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल व न्यायालय में बयान कराया और उसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि युवती के बयान व मेडिकल हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें