फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 20 Oct 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लाठी-डंडों से पीट दिया। पनिहई मौजा सेमरा निवासी रामभवन आदिवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्तूबर शाम वह खेत की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर उसकी मां शीतला देवी बैठी थीं। शाम करीब 7.30 बजे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना के घटेहा निवासी लवकुश, पुष्पराज, राजेश और गांव निवासी हेमराज घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके बारे में पूछने लगे।
मां ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मां के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। शोर सुनकर घर की महिलाएं बचाने आईं तो उनकी भी पिटाई की। आरोपियों ने धमकी दी कि शिकायत की तो मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों पर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें