फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग किसान की मौत

Tue, 16 Jan 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरुआ के मजरा शिवलहा पुरवा में एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही है। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजीव कुमार दुबे, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लेखपाल प्रदीप तिवारी ने मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बरुआ ग्राम पंचायत के मजरा शिवलहा पुरवा के किसान मोहनलाल ने बताया कि उनके पिता छोटेलाल (72) सोमवार की देर शाम खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। अचानक हालत बिगड़ने पर वह घर लौट आए थे। परिजन घरेलू उपचार करते रहे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र ने बताया कि ठंड से पिता की मौत हुई है। उधर, एसडीएम प्रमोद झा के निर्देशानुसार घटना स्थल में पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें