फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस के डर से भागती कार ने आठ को टक्कर मारी, पांच भर्ती

Sat, 14 Mar 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के भैरो पागा सड़क पर शनिवार को पुलिस से डर से भाग रही एक कार ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक और उसमें सवार दो अन्य युवकों को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार कार चालक ने कुछ देर पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार से कार भगा रहा था। भागने के दौरान कार ने संतोषी माता मंदिर के पास बाइक सवार राजेश सिंह (36) को टक्कर मारी। राजेश सिंह दूर जा गिरे और उनका एक पैर टूट गया। कार ने अरमान (24) और अर्श (28) को भी घायल कर दिया। कुछ आगे जाकर मछली मंडी निवासी हनुमान प्रसाद (30) व उनके पीछे बैठे विजय (10) को भी टक्कर लगी। ये सभी लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी हरीराम यादव ने बताया कि कार चालक बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग रहा था। तब पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। इस दौरान कार ने पुलिस जीप को भी टक्कर मार दी। इस टक्कर से पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें से राजेश सिंह का एक पैर टूट गया है। अरमान, अर्श, हनुमान प्रसाद और विजय भी घायल हुए हैं। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें