फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में अलग- अलग सड़क दुर्घटना में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। दीपदान मेले में आए आठ श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी अंतर्गत रामसैया तीर्थ स्थान के पास बाइक में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार संग्रामपुर गांव निवासी रंजीज, रामहित पुत्रगण कल्लू, व कुलदीप पुत्र चुनक ू घायल हो गए। देवांगना रोड मेें बाइक गड्ढे में चले जाने से रायबरेली जिले के डी थाना के डाई गांव निवासी अंशुमान सिंह पुत्र तेज भान, जितेंद्र पुत्र हरिसिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

वह हेलमेट लगाए थे। वही शहर के आरडीओ कार्यालय के पास बाइक से गुजर रहे गंगा प्रसाद पुत्र रामखिलावन निवासी कालूपुर को टक्कर मार दिया। जिससे घायल हो गया। राजापुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। जिससे भैया लाल प्रजापति पुत्र प्रीतांबर निवासी नैनी जिला प्रयागराज घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था। वही कोतवाली अंतर्गत लोढवारा मोड़ पर बाइक में चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे रवि प्रसाद पुत्र चुन्नसाहू निवासी पुरानी बाजार घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें