फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 21 Dec 2017 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे पर किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते मेें उसकी मौत हो गई। मृतक शहर के संत थामस स्कूल का वाहन चालक था।


मूल रूप से नरैनी (बांदा) निवासी हेमनाम बच्चों को छोड़ने के बाद साइकिल से बेड़ी पुलिया स्थित अपने कमरे जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे चकलारानी गांव के पास पीछे से आए चारपहिया वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे साइकिल समेत चालक दूर छिटककर गिर गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलते ही स्कूल के फादर मेलविन भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक पहले बुईयाबाई आवासीय विद्यालय का वाहन चालक था। कई साल से वह बेड़ी पुलिया के पास किराए के कमरे में रह रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें