फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में बालक की हत्या का प्रयास

Sat, 10 Jun 2017 11:41 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
ट्रेन से उतारकर की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ(चित्रकूट)। पुरानी जमीन को लेकर रंजिश का बदला लेने के लिए परिजनों ने 11 साल के बालक की जान लेने का प्रयास किया। खेत के रास्ते उसे पकड़कर जमकर पीटा और बेहोश होने पर उसे बोरे में भरकर अपने घर ले गए। आस पास के लोगों से जानकारी मिलने पर बालक का पिता आरोपियों के घर पहुंचा और किसी तरह बालक को छुड़ाने में सफल रहा। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
      थाना क्षेत्र के बरिया निवासी रामराज कोटार्य ने बताया कि उसका परिवार के गजाधर व गणेश से लगभग 15 साल पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इसी का बदला लेने के लिए शनिवार की सुबह जब उसका पुत्र राजू (11) खेत की ओर गया तो रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़कर मारा पीटा। बेहोश होने पर बोरे में भरकर अपने घर ले गए। इस बीच वहां से गुजरे कुछ लोगों ने यह देखकर उसे सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

       रामराज ने बताया कि वह आरोपियों के घर अपने पुत्र को लेने पहुंचा तो पहले आरोपियों ने उसे भी गालियां दी। इसके बाद पिटाई करने की धमकी दी लेकिन किसी तरह वह अपने बेहोश पुत्र को लाने में सफल रहा। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि गणेश  गजाधर, बाबूलाल व संतोषिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें गणेश व बाबूलाल को पकड़ा भी गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें