अमर उजाला ब्यूरो
खोही। धर्मनगरी के जानकीकुंड फलाहारी आश्रम के पास सोमवार को तीर्थयात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बैग से मिली डायरी व मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर बताया कि वह गुना पन्ना मप्र का निवासी था। संभावना है कि लू लगने से उसकी मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना भेजी गई है।
नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड मार्ग पर स्थित फलाहारी आश्रम से मंदाकिनी नदी की ओर जाने वाली सीढ़ी पर पन्ना जिले के गुना मढ़ा निवासी अवध प्रसाद द्विवेदी (55) का शव मिला। स्थानीय लोगाें की सूचना पर थाना प्रभारी सुधांशू तिवारी मौके पर पहुंचे। उसकी तलाशी ली गई तो एक बैग मिला। जिसमें डायरी व मोबाइल मिले। मोबाइल व डायरी के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। थाना प्रभारी समेत स्थानीय लोगों ने संभावना जताई है कि तीर्थयात्री की लू लगने से मौत हुई है।
----------------------------------------