फोटो 22 - मोटर ट्रॉली के माध्यम से डिंगवाही स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम अनिरुद्ध कुमार। संवा
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बुधवार को चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मुआयने में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बाद में उन्होंने माघ मेला से पहले स्टेशन पर सारी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बुधवार को वंदेभारत एक्सप्रेस से उन्होंने चित्रकूट से बांदा रेलवे स्टेशन के मध्य फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम अनिरुद्ध ने मेला शेड में पेयजल तथा पे एंड यूज टॉयलेट निर्माण की प्रगति देखी। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को भी चकाचक करने को कहा। निरीक्षण में उनके संग वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) सतवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार मौजूद थे।