फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं शिक्षक नहीं आते तो कहीं छात्र ही लापता

Wed, 30 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गुरौला मानिकपुर केे कक्षा में टाट पट्टी पर बैठे छात्र, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी/मानिकपुर(चित्रकूट)।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट ने प्राथमिक व जूनियर स्कूलों की हालत पर यूं ही कड़ी टिप्पणी नहीं की है बल्कि जमीनी सच्चाई भी यही है। जिले के पहाड़ी के रंपुरिया पतेरे और मानिकपुर के गुरौला गांव के प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल है।

आधे से कम छात्रों की उपस्थिति रहती है सबको टाटपट्टी भी नसीब नहीं होती। शौचालयों में गंदगी व बदबू का साम्राज्य है। शिक्षा का स्तर भी ठीक नहीं है। शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते और उनकी मौजूदगी भी आधे से कम रहती है।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने बुधवार को दो स्कूलों की पड़ताल की तो कहीं पर छात्र तो कहीं टीचर ही नहीं मिले। वहीं पूरे मामले में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षकों व छात्रों की अनुपस्थिति चिंता का विषय है। जल्द ही इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने का प्रयास होगा।

पहाड़ी। गांव के प्राथमिक विद्यालय रंपुरिया पतेरे प्राथमिक विद्यालय और अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय चलते हैं। दोनों स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही छात्रों की उपस्थिति भी 50 प्रतिशत ही रहती है। सुबह लगभग नौ बजे बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिपाल सिंह गायब थे।

सहायक शिक्षक भानुमती ने बताया कि 75 छात्र पंजीकृत है जिसमें 46 मौजूद हैं। हालांकि जमीन पर टाट पट्टी में कुल 11 छात्र ही नजर आ रहे थे। पूछने पर शिक्षिका ने बताया कि कुछ छात्र खेलने गए हैं। बिना गैस सिलेंडर के खाना बनाने पर बताया कि कई महीने से ऐसा चल रहा है।
विज्ञापन


स्कूल का शौचालय बेहद गंदा व बदबूदार मिला। इस स्कूल के एक कमरेे में छात्रों के  लिए कुर्सी मेज जु़ड़ी वाली टेबिल रखी है लेकिन उसका उपयोग नहीं होता। सबको जमीन पर ही बैठाया जाता है। स्कूल की बाउंड्रीवाल भी टूटी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें