फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने दिव्यांग को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गोड़ा पहाड़ की ओर पत्थर लादने जा रहे अनियंत्रित डंपर ने शौच क्रिया को जा रहे दिव्यांग को रौंद दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर व चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी दिव्यांग राम प्रसाद (40) पुत्र कीटीबाबा गुरुवार को सवेरे शौच क्रिया के लिए जा रहा था। गांव के बाहर सड़क किनारे से जा रहा था तभी गोंडा पहाड़ की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। यह देखते ही कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी।
मौके पर थाना प्रभारी संजय उपाध्याय मय फोर्स पहुुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे आनन फानन सीएचसी शिवरामपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना के बाद भाग रहे डंपर व चालक को कुछ लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

तमाम रोक के बाद भी पहाड़ों से पत्थर ढुलान का काम जारी है। गोंडा के स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ की ओर पत्थर लादने के लिए कई वाहन जाते हैं। गुरुवार की सुबह भी ऐसे ही तेज गति से जा रहे डंपर ने एक दिव्यांग युवक को कुचल दिया। अक्सर इस क्षेत्र में पत्थर का ढुलान करने वाले वाहनों की लापरवाही से दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने पहाड़ों पर नियमानुसार खनन व ढुलान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें