फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में सोख्ता शौचालय उपयुक्त

Sat, 03 Jan 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था अभियान ने वाटर एड के सहयोग से चलाई जा रही जल सुरक्षा परियोजना के तहत राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें सस्ते शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके के लिए सोख्ता गड्ढे वाला शौचालय सबसे उपयुक्त होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शौचालय के गड्ढे को वाई आकार का जंक्शन चेंबर बनाकर जोड़ना चाहिए। पीछे की दीवार की सीट को कम से कम 20 से 25 सेमी की दूरी पर लगाना चाहिए।

 उन्होंने सलाह दी कि शौचालय में रूरल पैन का प्रयोग करना चाहिए, जिससे पानी कम लगे। पैन को लगाने के बाद सफाई भी जरूरी है। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सोख्ता गड्ढा वाला शौचालय सस्ते में तैयार होता है, जगह कम लगती है, कम पानी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी हरिसहाय, अवधेश कुमार और कर्वी के विभिन्न गांवों के 62 राजमिस्त्री शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें