फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री से ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के नमन मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई का कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने विरोध किया है। आरोप लगाया कि ड्रग इंस्पेक्टर दबाव बनाकर रुपये मांगते हैं। इसको लेकर जिले के प्रभारी व यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत की गई है। कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहा कि उनकी मनमानी बंद न हुई दुकानें बंद कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यालय के एसडीएम कालोनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालिका दीपिका गुप्ता ने शनिवार को डीएम व एडीएम को लिखे पत्र में ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह व उनके चालक पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। रुपये न देने पर उनके गोदाम में छापा मारकर पौने दो लाख की दवाएं सीज करना और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
रविवार को इस प्रकरण को लेकर कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने बेडी पुलिया के पास बैठक की। दुकानदारों ने कहा कि ऐसे में काम करना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार डर की वजह से चुपचाप रुपये देते हैं जिससे यह कारनामा बढ़ता जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि आरोप गलत हैं। किसी को नियमों के खिलाफ काम नहीं करने दिया जाएगा। नमन मेडिकल के मामले में भी वैधानिक कार्रवाई हुई है किसी से रुपये की मांग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें