फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने खुद भगाए अन्ना जानवर, जताई नाराजगी

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
सिंगनल व प्लेटफार्म दो को देखते डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम ने चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। जिसमें अन्ना जानवरों के स्टेशन पर घुस आने पर नाराजगी जताई। उनके निरीक्षण के समय ही कई अन्ना जानवर स्टेशन परिसर में घूमते दिखाई पड़े। जिन्हें डीआरएम ने खुद भगाया।
विज्ञापन



    डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ विशेष ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के समय टिकट विंडो, यात्री प्रतिक्षालय, वीआईपी कक्ष व सभी शौचालय के अंदर जाकर देखा। रेलवे स्टेशन की दीवारें  गंदी होने पर स्टेशन मास्टर आरएम पांडेय पर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अन्ना जानवर स्टेशन के अंदर कैसे घुस आते हैं। बताया गया कि प्लेट फार्म नंबर दो से घुस आते है। इस पर डीआरएम ने कहा कि वहां पर गेट लगाकर बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन


ओवर ब्रिज में नि:शक्तों के उतरने लिए बने रपटे के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही मेें कानपुर देहात के पास ट्रेन हादसे के बाद उमरे के डीआरएम एसके अग्रवाल का ट्रांसफर होेने के बाद अशोक कुमार मिश्रा को डीआरएम बनाया गया है। यह उनका चित्रकूट स्टेशन का पहला दौरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें