क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट चैलेंज कप के अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन सोमवार को चित्रकूट एकादश व भदोही के बीच मैच खेला गया। इसमें भदोही की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को शहर के स्टेडियम में चित्रकूट एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 बनाए। जवाब में उतरी भदोही टीम के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मैच के मैन आफ द मैच भदोही के कप्तान उमर रहे। जिन्होंने तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी में 31 रन बनाए। अंपायर की सर्वेश निगम,हबीब खान व कमेंट्रेटर संतोष कुमार धुरिया रहे। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, प्रकाश मिश्रा, चंद्रप्रकाश खरे, राजेश सिंह, मनोहर वर्मा, रामशंकर शर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि टूर्नामेंट में यह मैच पहले भदोही व महोबा के बीच खेला जाना था लेकिन महोबा टीम के न आ पाने पर उसके स्थान पर चित्रकूट एकादश मैदान में उतरी।