फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़/मऊ/मानिकपुर। जिले में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक रूक रूक कर बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित आसपास शाम को एक घंटे से अधिक समय तक जोरदार बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। जिले में ठंड भी बढ़ गई है। सुबह यह हालत रही कि कुछ प्राइवेट स्कूलों में तो अवकाश घोषित हो गया लेकिन कई स्कूलों में बच्चों को भीगते हुए जाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों में कई स्थानों में पानी भर जाने से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में दो दिन से मौसम बदल हुआ है। शुक्रवार की रात्रि से बारिश रूक रूक कर हो रही है। कहीं ज्याद तो कहीं कम बारिश हुई है। शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक बारिश होने व हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ी है। शहर में धुंध सी छायी हुई है। शनिवार को 8 एमएम बारिश हुई है।
प्रगतिशील किसान शिवकुमार शुक्ला, योगेश जैन, रेवतीरमण त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से किसानों को बहुत फायदा होगा। किसानों को गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं करने पडग़ी। बताया कि यह बारिश गेहूं, सरसों, चना, अरहर सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन


खुले में रखा धान भीगा
बारिश होने से शहर के गल्लामंडी में खुले में रखा धान भीग गया। मंडी परिसर में कई स्थानों में पानी भर भर गया है। धान लाने वाले किसान ट्रैक्टर की ट्राली में पन्नी लगाकर पहुंच रहे हैं।व्यापारी राजेश के शरवानी, ब्रजकिशोर शिवहरे ने बताया कि अचानक बारिश होने से खुले में रखा धान भीग गया है। सुखाने के बाद ही इसको गोदाम में रखा जाएगा। खोह गांव के किसान केशव तिवारी ने बताया कि बारिश होने के कारण ट्राली में पन्नी लगाकर धान बेचने के लिए आए है। वही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भर गया है।

आज भी बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिले में शम तक 8 एमएम बारिश हुई है। बताया कि 29 दिसंबर को भी बारिश होगी। इस बारिश से रबी सभी फसल के लिए फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें