चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत रत्नावली मार्ग निवासी महिला ने कुछ लोगों पर पीएम आवास से भगाने का आरोप लगाया। इससे वह बच्चों को लेकर दर दर भटक रही है। मंगलवार को डीएम को लिखे पत्र में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
राजकरण की पत्नी राजाबाई ने डीएम को सौपे गए पत्र में बताया कि उसने पीएम आवाास के लिए आवेदन किया था। जिसकी जमीन का सत्यापन किया गया। वह परिवार के साथ इसी भूमि पर 30 वर्षों से आबाद है। इसके पूर्व ससुर इस भूमि पर आबाद रहे। ससुर ने ही वहां कच्चा घर बनाया। पीएम आवास योजना में उसके भाई राजकुमार तथा भाभी ने आवास बनाने में सहमत दी थी। अब इधर उसके कुछ विरोधी लोग पीएम आवास की नेम प्लेट को ढक दिया है और मकान में जबरन गुंडई के बल पर कब्जा कर लिया है। पीडि़ता ने प्रकरण की जांच कराकर इंसाफ दिलाने की मांग की है। (संवाद)