फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस मेें पेयजल संकट की शिकायतों का अंबार

Tue, 18 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस ने भगाए नशेड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्वाधिक शिकायतें पेयजल की आईं। शिकायत मिलने डीएम ने संबधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा।  कहा कि जल्द ही कस्बे की आपूर्ति दुरुस्त कराएं और बिगडे़ हैंडपंप सही कराएं।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि बड़ी ग्राम सभाओं में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए टैंकर खरीदे जाएं। उन्होंने  खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि हैंडपंप बनवाना है उसकी सूची बनाकर प्राप्त करा दें। पानी की समस्या किसी ग्राम पंचायत में नहीं होनी चाहिए। पेयजल कि कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

मंगलवार को तीर्थयात्रियों को परिक्रमा मार्ग पर पेयजल संकट की खबर छपने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संज्ञान में लिया। तहसील दिवस में उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर इस समस्या का समाधान करें। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि परिक्त्रस्मा मार्ग में पानी की सप्लाई को चालू करें।
विज्ञापन



 तहसील दिवस में व्यापार मंडल के संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जल संस्थान की आपूर्ति गंदा पानी की होती है। कई जगह से पाइप लाइन टूटी है। इससे घरों में गंदा पानी घुस जाता है। गयागंज, पश्चिमीनाका, रूपौहिलिया टोला व वार्ड नंबर पांच के तिराहे पर पेयजल संकट है।


विद्युत विभाग शेडयूल के हिसाब से कटौती नहीं करता बल्कि कस्बे में दस-दस घंटे बिजली गुल रहती है। कई उपभोक्ताओं के बिल जमा होने के बावजूद नए बिल में पुराने बिल की राशि जुड़कर आती है। जिससे उपभोक्ता परेशान रहता है। कस्बे के हिंदु युवावाहिनी के सुनील मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज रहता है। 12 घंटे तक कटौती रहती है। कोटेदार पात्रों को राशन  सामग्री नहीं बांटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें