फोटो -17- थाईलैंड में संस्कृत रत्न सम्मान प्राप्त करते डॉ. तरुण शर्मा। स्रोत - स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
अतर्रा। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के संस्कार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार शर्मा को थाईलैंड में आयोजित पंचम वैश्विक संस्कृत सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्कृत एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में दीर्घकालीन योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। सिल्पकार्न यूनिवर्सिटी, बैंकाक में 28 से 30 सितंबर तक सम्मेलन हुआ था।
थाईलैंड के संस्कृत विद्वान प्रो. चिरापट प्रापंडविद्या ने डॉ. शर्मा को सम्मानित किया। डॉ. शर्मा ने शास्त्रीय संस्कृत साहित्य ग्रंथ, संदर्भ व व्याख्याएं विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश मिश्रा और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे। शनिवार को विदेश से लौटकर कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा समेत शिक्षक-कर्मचारियों ने डॉ. शर्मा का स्वागत किया। (संवाद)