फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कलाम को श्रद्धांजलि दी

Thu, 30 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
दृष्टि बाधितों के लिए समर्पित संस्था दृष्टि के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा कर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी भालेंदु सिंह ने कलाम देश का महान सपूत बताया।
विज्ञापन


संस्था महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि संयोग से संस्था का स्थापना दिवस और डा. कलाम का जन्मदिन एक ही तिथि 15 अक्तूबर को पड़ता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में जब कलाम चित्रकूट आए थे तो वे भी बच्चों को लेकर उनसे मिलने गए थे।

उन्होंने बड़े ही प्यार से बच्चों का परिचय लेकर संस्था की गतिविधियों की जानकारी ली थी। साथ ही फोटो भी खिंचवाई थी। सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि वे लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। उनके निधन से सबसे ज्यादा शिक्षा जगत को हानि हुई है। सिद्धार्थ गुप्ता ने कविता- आधुनिक भारत के भगवान चले गए, देश के असली स्वाभिमान चले गए... से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


समाजसेवी पंकज अग्रवाल, रामलाल द्विवेदी, पंकज दुबे, रमेश सिंह राजपूत, नीता सिंह, गीता अग्रवाल, शबाना बेगम, बसंती, दिव्या, श्रद्धा मिश्रा, विनीता जायसवाल, ख्याति सोनी, श्रुतिकीर्ति, रीना अहिरवार, निधी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संतराम, बसंत, भोलेराम, मिथलेश भी मौजूद रहे।

उधर, तुलसी पार्क में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की बैठक में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सह संयोजक संतोषी लाल शुक्ल, बिहारी शरण मिश्रा, श्यामबाबू त्रिपाठी, संतोष भारद्वाज, रामकांत गुप्ता, कुलदीप कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार पांडे, दमयंती गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें