लोहिया समग्र गांव काड़ीखेरा भीटाखेड़ा में हुए काम
की मजदूरी न मिलने से परेशान मजदूरों ने गुरुवार को मुख्यालय आकर डीएम नीलम
अहलावत को व्यथा बताई। इनका कहना था कि गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण
की मजदूरी उनको नहीं मिली है। काम कराने के बाद से ठेकेदार का पता नहीं है।
मझगवां
(सतना मप्र) के गांव पनघटी निवासी बिंदा प्रसाद, गोल्ली प्रसाद, जियालाल,
राजमनी, नारेंद्र ने बताया कि उन लोगों ने 16 जून से 27 जुलाई तक काड़ी
खेरा भीटा खेरा में आरसीसी रोड और नाली निर्माण का काम किया। काम में गांव
के चार कारीगरों के साथ वे लगभग 22 मजदूर लगे थे।
उनकी मजदूरी
लगभग डेढ़ लाख होती है। अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया। वे लोग उधार
लेकर यहां पड़े हैं। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार भी चला गया है। डीएम से
इस ओर ध्यान देने की गुहार की है।