चित्रकूट। मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज के एनसीसी के छात्रों ने शहर में वैक्सीनेशन जागरुकता रैली निकाली। डीएम ने सभी से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
जन जागरूकता रैली पटेल तिराहा, ट्रैफिक चौराहा होते हुए काली देवी मंदिर, पुरानी बाजार से लेकर शहीद चौक से वापस कालेज परिसर में समाप्त हुई। छात्रों ने रैली के दौरान नारे लगाते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया।
मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एनसीसी के छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर हैं तो वैक्सीनेशन जरूर कराएं। एनसीसी कमांडर कुलदीप कुशवाहा समेत छात्रों ने टीकाकरण कराया है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज, डीआईओएस बलिराज राम, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, एनसीसी प्रभारी ऋषि कुमार शुक्ला, स्काउट गाइड के सचिव सुरेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी, एनसीसी के छात्र मौजूद रहे।