फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला अस्पताल व सीएचसी में संविदा पर तैनात होंगे डॉक्टर, 12 हुए चयनित

Wed, 29 Oct 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एनएचएम के तहत 14 संविदा डाॅक्टरों के हुए साक्षात्कार में 12 डॉक्टरों का चयन हुआ। जिसमें छह चिकित्सकों को तैनाती भी मिल गई। इन्हें एक लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सीएचसी में रिक्त डाक्टरों के पद के लिए 16 अक्तूबर को साक्षात्कार हुआ। इसमें 14 में से 12 संविदा डॉक्टरों का चयन हुआ है। इसमें से छह डाक्टरों ने ज्वाइन कर सेवाएं देना भी शुरु कर दिया है। सभी डाक्टरों के ज्वाइन करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को और बल मिलेगा। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नियमित डॉक्टर न होने पर संविदा डॉक्टर ही इलाज करेंगे।
जिला अस्पताल में कुल छह पद और अर्बन सीएचसी में दो, शिवरामपुर, पहाड़ी, राजापुर, रामनगर, मऊ व मानिकपुर सीएचसी में एक-एक डॉक्टर के पद के लिए साक्षात्कार हुआ था। इसमें से जिला अस्पताल में पांच, अर्बन में दो सहित अन्य सीएचसी में डॉक्टरों का चयन हो गया है। वहीं जिला अस्पताल में एक ईएमओ व सीएचसी मानिकपुर में महिला डॉक्टर के एक पद के लिए कोई भी साक्षात्कार देने नहीं आया है।
विज्ञापन

इससे यह पद रिक्त रह गए। अब इस पद के लिए दोबारा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टरों को चयन के बाद ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिक्त वाले पद के लिए फिर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें