फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉक्टरों ने घायल बाघ की सर्जरी की

Mon, 16 Nov 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-1-घायल बाघ की सर्जरी करती टीम। स्रोत: पीटीआर
विज्ञापन
करतल(बांदा)। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के घायल बाघ पी-243 की शनिवार को डॉक्टर्स की टीम ने सफल सर्जरी की। आंखों के बीच घाव होने से टीम की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


पीटीआर के अमानगंज बफर क्षेत्र में विस्थापित गांव गहदरा के पास 14 नवंबर को करीब 11 वर्ष का नर बाघ पी-243 घायल अवस्था में मिला। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाघ को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज किया गया।
इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने घाव की सूक्ष्म सर्जरी कर आवश्यक उपचार किया। सर्जरी सफल रहने के बाद बाघ को आगे के उपचार और निगरानी के लिए बड़ौर वन्य प्राणी चिकित्सालय में रखा गया है।
विज्ञापन

पी-243 बाघिन टी-2 की तीसरी संतान है। बाघिन पन्ना में बाघ पुनर्स्थापना की संस्थापक बाघिनों में शामिल रही है। उसे वर्ष 2009 में कान्हा टाइगर रिजर्व से पन्ना लाया गया था। उसकी संतानों ने पन्ना में बाघों की आबादी दोबारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
बाघ के सफल ट्रेंकुलाइजेशन, सर्जरी और उपचार में सहायक संचालक वीरेंद्र पटेल, परिक्षेत्र अधिकारी गंगऊ एवं हिनौता सहित मैदानी वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें