बीमार बच्चे की मां से जानकारी लेती डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम मोनिका रानी ने मंगलवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो डाक्टर व स्टाफ नदारद मिले। सीएमएस से उन्हें चेतावनी देकर अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
डीएम के औचक निरीक्षण में डा. विष्णु गुप्ता, डा. रत्ना द्विवेदी, डा. श्वेता मिश्रा, डा. ऋषि कुमार, डा. जी प्रसाद, डा. जितेंद्र सिंह, डा. राजेश सिंह व फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इन डाक्टरों को चेतावनी जारी करें।
जो शौचालय खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। वार्ड नंबर 1, 2, 3 की साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इन वार्डों की गैलरियों में विद्युत व्यवस्था ठीक करने व बैठने के लिए बेंच रखने के लिए भी कहा।
नवजात शिशु वार्ड, आईसीयू वार्ड का भी डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ए. दिनेश कुमार, एसडीएम रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। डीएम ने दोनों अधिकारियों से अस्पताल की रिपोर्ट बनाकर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए।