फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत

Tue, 03 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर जाकर शव को पटरी से हटाया। मृतक की जेब में मिले कालेज के पहचान-पत्र से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी प्रशांत सिंह उर्फ बक्कू (23) पुत्र अजीत सिंह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार की भोर वह रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेल पटरी के किनारे जा रहा था।

इसी दौरान गुजरी ट्रेन की चपेट में आने से प्रशांत की मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजरी एक अन्य ट्रेन के चालक ने कर्वी स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी। इसके बाद जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और मृतक की जेब में मिले एक डिग्री कालेज के पहचान-पत्र और मोबाइल की मदद से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी थाने के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक दो भाई एक बहन में छोटा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें