फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट करते मिले इलाज

Sun, 09 Aug 2026 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह में फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते नजर आए। जबकि यहां पर डॉक्टर का पता नहीं था। वहीं नगर के आयुष्मान मंदिर में डॉक्टर मौजूद रहे। इसी अन्य पीएचसी में डॉक्टरों ने इलाज किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह में सुबह करीब 11:30 बजे फार्मासिस्ट केके शुक्ला, स्टाफ नर्स वंशिका राजभर, एएनएम उमा देवी, वार्ड बॉय सुशील मिश्रा मौजूद थे। वहां पर फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया था। उस समय कुल छह मरीजों का इलाज किया गया था, लेकिन डॉक्टर आकांक्षा का कोई अता पता नहीं था, मौजूद कर्मचारी भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
इसी तरह शहर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर अंकुश वर्मा ने 38 मरीज का इलाज किया। वही फार्मासिस्ट अभिलाष खरे मरीज को दवा देते रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर आकांक्षा के गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें