फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया इनामी डाकू नवल

Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
docait naval - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डाकू बबुली कोल गैंग की कांबिंग में जुटी पुलिस की टीम ने सोमवार को पांच हजार के इनामी डाकू नवल किशोर को पकड़ लिया। बाकी गैंग की तलाश एसपी के नेतृत्व में सोमवार को जारी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार की शाम को मारकुंडी थाना क्षेत्र के सोसायटी कोलान के भवानीखेड़ा जंगल में पुलिस की डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ हुई थी।

लगभग आधे घंटे तक गोली चलने के बाद गैंग के पैर उखड़े और भाग खड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से रायफल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया था। इसके बाद रात भर पुलिस टीमें जंगल में भागे गैंग को ढूंढती रहीं। सोमवार की सुबह करौंहा के पास जंगल में पुलिस ने भाटाकोलान बहिलपुरवा निवासी नवल किशोर पुत्र रजुआ को दबोच लिया।

मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि नवल पर पांच हजार का इनाम घोषित है। इस पर बहिलपुरवा,मानिकपुर, कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, धमकी देने और पुलिस मुठभेड़ के  लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एसपी केके चौधरी ने बताया कि भागे गैंग की तलाश में दो पुलिस टीमें लगातार पाठा क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग कर रहीं हैं।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि बरामद रायफल तो पकड़े गए डाकू नवल की है। जो गैंग सरगना ने उसे दे रखी थी।

रविवार को ही इसकी संभावना थी कि पुलिस की गोली जरूर किसी डाकू को लगी है। सोमवार को नवल ने पुष्टि की है कि गोली डाकू लवलेश के पैर में लगी है।

जिसे साथी इलाज कराने के लिए गुप्त स्थान पर ले गए हैं। पुलिस टीमें सादे वेश में भी जंगल के आसपास आने जाने वाले रास्ते पर नजर रख रही है। टीम का कहन है कि गोली लगी है तो कहीं न कहीं इलाज के लिए रूकेंगे। जल्द ही डाकुओं को पकड़ कर इलाके को आतंक से मुक्त कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें