चित्रकूट। बुइया बाई इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा पटेल ने विजेताओं व मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
रविवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा पटेल ने दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह व प्रधानाचार्या कल्पना ऊषा सिंह ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन के साथ शैक्षणिक गतिविधियों व विद्यालय की उपलब्धियों को बताया।
छात्र-छात्राओं ने समूह गीत, समूह नृत्य ,राई, घूमर, होली, कैकेई के दो वरदान ,द्रोपदी चीरहरण, नमो नमो ही शंकरा, सुदामा चरित्र का मंचन किया । शैक्षणिक व सह पाठयक्रम की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
सांसद ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। कठिन परिश्रम कर जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति कर माता पिता के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर अंकुर सिंह, जगजाहिर सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।