चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में आगामी सावन मास की अमावस्या मेला को देखते हुए संत, महंतों के साथ बैठक हुई। इसमें कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदन गोपाल दास व भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास समेत अन्य संतों ने कहा कि जिस प्रकार से अभी तक व्यवस्था संचालित की जा रही है, उसी प्रकार से कराया जाए।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी माह की कावड़ यात्रा तथा सोमवती अमावस्या पर पूर्णतया प्रतिबंधित लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने साधु-संतों से कहा कि सहयोग करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार पांडेय, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी व विभिन्न मठ मंदिरों के संत-महंत मौजूद रहे।