फोटो-3- संचारी रोग अभियान की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करते प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उप
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीएम शेषमणि पांडेय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका कार्यालय से नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग से संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
बुधवार को नगर पालिका जिलाधिकारी ने कहा कि बुधवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों पर अभियान चलाकर साफ -सफाई कराई गई। कहा कि संचारी रोग अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें शासन के निर्देशों के अनुपालन में काम कराएं।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नरेंद्र मोहन मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद