फोटो=6- बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व मौजूद एडीएम जीपी सिंह, सीएमओ डा.विनोद कुमार व एस?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, कर करेतर व राजस्व वसूली की कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसदौरान जिलाधिकारी ने आबकारी, राजस्व वसूली, वन, लोक निर्माण, सिंचाई आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
डीएम ने किसानों की समस्याओं से संबंधित मामलों के निस्तारण को प्राथमिकता दी। उप जिलाधिकारियों को शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के आवेदन पत्र देने के निर्देश दिए। कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभागीय लक्ष्यों को लक्ष्य के अनुसार पूरा नहीं किया जा सका। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को अब समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, मऊ राजबहादुर, मानिकपुर संगमलाल, राजापुर राहुल कश्यप, अपर उप जिलाधिकारी राम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।