फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापर्व की तरह निपटाएं मतदान कार्य-डीएम

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी देखतीं डीएम मोनिका रानी और एसपी केके चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय के जनसेवा इंटर कालेज परिसर में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान में पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें मतदाताओं को वोट की कीमत समझाई गई। संदेश दिया गया कि सभी इसे पर्व की तरह मानकर बूथ में मतदान करने जरूर जाएं।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों व इंटर कालेज के छात्रों द्वारा आयोजित स्लोगन व पोस्टर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि मतदान कार्य सभी महापर्व की तरह करें। लोकतंत्र का यह महापर्व हर पांच वर्ष के बाद आता है। शिक्षकों ने चित्रकारी पोस्टर व डेकोरेशन का कार्य अच्छा किया है।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि प्रत्येक ब्लाक से 25-25 स्लोगन व 25-25 पोस्टर के शिक्षकों व छात्रों को चिह्नित करें। फिर एक विशेष शिविर लगाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विकलांग विश्व विद्यालय के नि:शक्त छात्रों की प्रदर्शनी एक मिसाल है। गांव व शहर का कोई भी व्यक्ति न बचे, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका मतदाता पहचान पत्र बन जाए। यह कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस जागरूकता को जनपद के सुदूर क्षेत्रों तक फैलाने की जरूरत है। खासकर बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि आगे चलकर वह अपने देश के विकास में भागीदारी करें। मुख्य विकास अधिकारी ए. दिनेश कुमार ने कहा कि पोस्टर व स्लोगन बूथों पर लगाएं और बैठक करलोगों को जागरूक करें।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन विभाग ने मिलकर किया है। जिसमें प्रत्येक संकुल से पांच-पांच अध्यापकों की ड्यूटी लगाकर तीन दिन में यह कार्य किया गया है इसमें इंटर कालेज के अध्यापकों व छात्रों का भी सहयोग है। प्रत्येक बूथों पर मतदाता जागरूकता के 5-5 पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें