फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित क्षेत्र में सर्वे कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं, मोहल्लों को सैनिटाइज कराने के डीएम ने निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कोविड-19 की महामारी के प्रभावी नियंत्रण के संबंध में कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें डीएम ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को निर्देश दिए कि एंटीजन टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया जाए। साथ ही जनसंख्या एवं आवश्यकता अनुसार प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त संख्या में टीमों का गठन कर अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत घरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गांव और शहर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को देखते हुए साफ -सफाई अच्छी तरह से करा कर दवाओं आदि का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, उपजिलाधिकारी कर्बी अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें