फोटो-2- हाटस्पाट स्थल में सुरक्षा के निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व मौजूद सीएमओ डा. वीके यादव
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट डीएम शेषमणि पांडेय ने हॉटस्पॉट स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कर्वी माफी के एसडीएम कॉलोनी के पीछे कोरोना पॉजिटिव केस आने पर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सैनिटाइजर व दवाओं आदि का छिड़काव करा दें। नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए की होम डिलीवरी कर अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराई जाए। डीएम ने लोगों से अपील की है कि घरों पर रहे।
जरूरत पर ही बाहर निकलें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ विनोद कुमार, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।