फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित 245 शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस के दौरान जिले भर में लंबित 245 शिकायतों पर डीएम नीलम अहलावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने इनके अविलंब निस्तारण और रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि लंबित प्रार्थनापत्रों पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मऊ में हुए तहसील दिवस के दौरान 165 शिकायती प्रार्थनापत्र आए, जिसके सापेक्ष मौके पर दो का निपटारा किया गया। नौ नि:शक्तों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बचे हुए प्रार्थनापत्रों को शीघ्र निपटाया जाए। तहसील दिवस में लौंगिंग प्रबंधक वन निगम के अनुपस्थित रहने पर मुख्य सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही इसकी प्रतिलिपि बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रबंधक को भी दिए जाने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री से संबंधित प्रकरण/ तहसील दिवस के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम बहादुर, उप जिलाधिकारी मऊ, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, एक्सईएन जल निगम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें