फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार

Mon, 16 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने से परेशान भीटाखेरा-कांडीखेरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गुहार लगाई है कि उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए। उधर. गोबरिया बुजुर्ग के किसानों ने भी उप जिलाधिकारी को इसी संदर्भ में पत्र दिया है।
विज्ञापन


भीटाखेरा और कांड़ीखेरा के किसान सोमवार को मुख्यालय पहुंचे। भीटाखेरा के भइयालाल फौजी आदि ने बताया कि उन लोगों की बर्बाद फसल का सर्वे करने अभी तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। दो बार ओलावृष्टि होने से  किसान न तो बीज-खाद का ऋण चुका पा रहा है और न मवेशियों के लिए चारा-भूसा का जुगाड़ है।

उधर, गोबरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने एसडीएम नरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार और अन्य लोग सड़क से खेतों को देखकर ही मुआवजे का आकलन कर लेते हैं। मानसिंह, संतोष पांडे, चुन्नू यादव, धर्मराज सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। चकौंध गांव के दयानंद मिश्र, मनोज सिंह, संगमलाल सिंह, भागवत आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें