फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भोजन कराया तो खुश हो गईं महिलाएं

Wed, 10 Aug 2016 10:11 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
चितरागोकुलपुर गांव में गर्भवती महिलाओें को गर्म भोजन परोसती डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश सरकार की हौसला पोषण योजना के तहत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को घर जैसा गर्मागर्म कैलोरीयुक्त भोजन मिला तो सबके चेहरे खिल उठे। डीएम मोनिका रानी खुद महिलाओं को तहरी व फल वितरित करती नजर आईं।
विज्ञापन

 
बुधवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का आरंभ डीएम के गोद लिए गांव चितरागोकुलपुर से हुआ। डीएम सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची और गांव की गर्भवती महिलाओं को बुलाकर एक पंक्ति में बैठाया। महिलाओं को खुद स्वस्थ रहकर नवजात को स्वस्थ रखने के तरीके समझाए।

इसके बाद डीएम ने हीरामनी, मुन्नी, मीरा, गीता, आरती, रेशमा, रामदुलारी, मिथलेश, मैना, संतोषिया, सुमन, बसंती, राजकुमारी, सफीना, रानी, चन्दामनी, अजु जुमिया,  शोभा, सतरूपा, संगीता, ऊषा, लक्ष्मी, अनुसूइया, हसीनाखान, रानी को दही, चावल, आलू, टमाटर सोयाबीन की तहरी, केला, सलाद में खीरा, टमाटर, हरी धनिया सहित आचार परोसा।
विज्ञापन


साथ ही खाने के बाद आयरन की गोली भी खिलायी गई। उन्होंने अति कुपोषित बच्चों राजाबाबू, करण, आकांक्षा, दुर्गेश, कामता, रबिना, रोहित, रजिया, मनोज को 50 ग्राम हलुआ व देशी घी का पैकेट वितरित किया। डीएम ने कहा कि बच्चों को एक दिन में कम से कम 20 ग्राम घी खाने में मिलाकर अवश्य खिलायें।

इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को शिक्षा विभाग के मेन्यु के अनुसार प्रत्येक दिन पौष्टिक आहार दिया जायेगा। महिलाएं प्रत्येक दिन केन्द्र में आकर पौष्टिक आहार लें ताकि उनके होने वाले बच्चे स्वस्थ हों। योजना के संचालन के लिए अति कुपोषित बच्चों के लिए 70 प्रतिशत एवं गर्भवती महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध हो गई है।

 गर्मागर्म खाना खिलाने के बाद डीएम ने गर्भवती महिलाओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। सभी महिलाओें को पांच-पांच पौधें देकर कहा कि इनको अपने आंगन व घर के बाहर लगायें और इनकी सुरक्षा हेतु पेड़ो के चारों ओर बाड़ भी लगायें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, अपर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा पीएन गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास सीमान्त श्रीवास्तव, दुग्ध डेयरी के प्रभारी प्रबंधक संतोष कुमार व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें