फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

Wed, 10 Aug 2016 10:08 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
विकास भवन में चल रहे धरने को संबोधित करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र द्विवदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले भर के कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों के कर्मचारी शहर के विकास भवन में आयोजित धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


 विकास भवन में परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारी आर पार की लड़ाई करने को तैयार है। अब कर्मचारियों का शोषण होने नहीं दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कर्मचारी तन, मन, धन से  हड़ताल में सहयोग करे।

कृषि विभाग के रमेश कुशवाहा ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के कारण कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। भूमि एवं जल संसाधन के एस एस सिंह ने कहा कि सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए सभी संघर्ष करे। तहसील कर्वी अध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि सरकार से वार्ता बहुत हो गयी अब शासनादेश जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनिर्यस संघ के जिला सचिव ने कहा कर्मचारियों के हित में सरकार को शासनादेश जारी करना चाहिए। इस मौके पर जगबली सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, जगदीश वर्मा, नारायण सिंह, अशोक, राम बाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

 हड़ताल होने से जिले के कई विभागों के कार्यालयों में चहल पहल नहीं दिखी। कर्मचारियों की उपस्थिति कम होने पर कार्यालय में अधिकारियों ने भी ज्यादा समय नहीं दिया। तमाम ग्रामीण समाज कल्याण, पूर्ति कार्यालय, तहसील परिसर, कोषागार व उप निबंधक कार्यालय के आस पास भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें